होली 2024 : होली 2024 की क्यों होने वाली है बेहद खास YOJANAAAYOG.COM

होली 2024 : होली 2024 की क्यों होने वाली है बेहद खास

Holi 2024 नमस्कार, दोस्तों क्या आपको पता है कि इस साल Holi 2024 की होली क्यों होने वाली है बेहद खास ? अगर नहीं तो आप सही जगह पर आये हैं जहा हम आपको बताएँगे कि इस बार की होली क्यों होने वाली है बेहद खास, तो दोस्तों इस साल 2024 की होली क्यों होने वाली है बेहद खास, इस मुद्दे पर हम आगे बात करेंगे है लेकिन उससे पहले हम जान लेते हैं कि इस साल अर्थात साल 2024 में होली Holi का कैलेंडर क्या कहता है और जानते हैं कि किस तारीख और समय को मनाई जाने वाली हैं साल 2024 की होली Holi 2024

जैसा की आप सभी जानते हैं कि होली दो दिवसीय त्यौहार माना जाता हैं जिसमें की पहले दिन में शाम को होलिका दहन होता है और उसके अगले सुबह रंगों और खुशियों का त्यौहार होली मनाया जाता है, जैसा कि हिन्दू धर्म के मुताबिक होली परम्परागत रूप से प्राचीन समय से मनाया जाता आ रहा है , वैसे आपको बता दे दोस्तों कि साल 2024 की होली मार्च महीने के 25 तारीख को पड़ रही है और उससे पहले तारीख 24 मार्च को होलिका दहन मनाया जाने वाला है। अब साथ ही थोड़ा हम ये भी बात कर लेते है कि आखिर होली क्यों मनाते है और इसका हमारे समाज में क्या महत्व है।

तो सबसे पहले बात करते है होली के प्रथम दिवस का, जिसे होलिका दहन (Holika Dahan) नाम से जाना जाता है। होलिका दहन का हिन्दू धर्म के पुराणों और धार्मिक पुस्तको में इसका विस्तृत उल्लेख मिलता है; अगर हमारे पुराणों के अनुसार बात करे तो उल्लेखित है कि भगवान् श्री विष्णु जी के महान भक्त प्रह्लाद, भगवान् विष्णु के आराधना में हमेशा लीन रहा करते थे जो कि राक्षस हिरण्यकश्यप को यह कदाचित पसंद नहीं था कि भक्त प्रह्लाद किसी और की महिमा करे। इसलिए हिरण्यकश्यप भक्त प्रह्लाद को बहुत परेशान करता और हमेशा कठिनाई में धकेलता था। ऐसे ही एक दिन भगवान् श्री विष्णु के भक्त प्रह्लाद का लगाव श्री विष्णु जी से कम ना होते देखकर हिरणकश्यप ने अपने बहन होलिका को आदेश दिया कि वह भक्त प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ जाये, होलिका को एक वरदान प्राप्त था जिससे वह अग्नि में कभी जल नहीं सकती थी इसलिए हिरण्यकश्यप युक्ति की कि ऐसा करने से भक्त प्रह्लाद जल जाये। तो होलिका ने बालक भक्त प्रह्लाद को आग में लेकर कूद गयी लेकिन भगवान विष्णु की अनुग्रह से भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ अपितु होलिका स्वयं उस अग्नि में जल गयी। अर्थात उस दिन एक बड़ी बुराई की हार हुई और अच्छाई की जीत।

इसी दिन से सम्पूर्ण भारतवर्ष में होलिका दहन की परम्परा आरम्भ हुई, और हर साल होलिका का दहन करके पुरे देश और हमारे पुरे समाज को यह सन्देशदिया जाता है कि बुराई की हमेशा हार होती है और अच्छाई की जीत होती है।

होली Holi क्यों मानते है और इसका क्या महत्व ?

दोस्तों इस ब्लॉक में हम जानेंगे कि होली क्यों मनाया जाता है और हमारे समाज में उसका क्या महत्व है:

होली पुरे भारत में बड़े धूम धाम से मनाया जाया है, भारत में होली को अनेकों नाम से जाना जाता है क्युकी भारत विविधताओं और अनेक भाषाओं का गणराज्य है इसलिए यहा विभिन्न भाषाये और संस्कृतिया है। होली को रंगों का त्यौहार, खुशियों का त्यौहार, स्नेह उमंग उल्लास और प्रेम तथा भाईचारे का त्यौहार कहा जाता है। होली के दिन लोग अपने अपने गांव सोसाइटी मोहल्ला और समाज में एक जुट होकर एक साथ बड़े स्नेह और प्रेम के साथ इस त्यौहार को मनाते है। होली में लोग एक दूसरे के गले लगाते है, छोटे बड़ो का पैर छूकर आदर देते है और एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते है। होली को बीते और आने वाले साल के अलविदा और स्वागत का संगम माना जाता है। जैसा कि कहते है भारत का दिल गाँवो में बसता है वैसे ही देश के अधिकांश नागरिक गाँवो में बसते है और वहा वे खेती करते है और फसले उगाते हैं, गाँवो के किसानो का मेहनत रंग लाये और होने वाली फसल अच्छी हो इसके लिए भी होली पर खुशिया मनाया जाता है। होली के दिन लोग गाँवो में नाच गाना और गीत संगीत का भी आयोजन करते है और होली के दिन लोग अच्छे पकवान, अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लेते हैं, ठंडाई भांग का भी आनंद उठाते है।

होली रंगों का त्यौहार है इसलिए होली पर लोग अनेकों रंगो से रंग जाते जैसे मन की खुशियाँ, अपनों से स्नेह, प्रेम, उल्लास और उमंग में डूब जाते है। होली के दिन लोग अपनों के साथ वक्त बिताते है, साथ बैठके भोजन करते और एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाते है। होली अपने दुश्मनो से वापस दोस्ती करने का एक बड़ा त्यौहार होता है। लोग होली के दिन दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और भाईचारे के साथ पूरा दिन होली का उत्साह मानते है।

2024 की होली (Holi 2024) क्यों है खास ?

आपको बता दे कि इस बार होली मार्च के अंतिम सप्ताह में पड़ रही है और उसी वक्त में भारत का एक बड़ा पंचवर्षीय त्योहार भी आ पंहुचा होगा जो लोकतंत्र का त्यौहार माना जाता है जिसे चुनाव(Election) कहते है। अर्थात साल 2024 के मध्य में लगभग पुरे भारत में अप्रैल और मई में लोकसभा का पांच साल का चुनाव होना है। जिसमे भारत की बड़ी दिग्गज पार्टियाँ जैसे भारतीय जनता पार्टी, कॉंग्रेस, और अन्य पार्टिया हिस्सा ले रही है जो कि इस बार का चुनाव काफी काँटे का माना जा रहा है। तो इस बार देखना है किस पार्टी की होली शानदार होती है। …Read more

Leave a Comment